धनतेरस का त्योहार दीपावली की शुरूआत माना जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी का पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए साल भर में सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन झाडू, बर्तन, गहना, सोना-चांदी आदि खरीदने का रिवाज है। नाम के अनुरूप धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से दीपावली के पांच दिन के उत्सव की शुरूआत मानी जाती है। इस बार 22 अक्टूबर को सायं 4.33 में त्रयोदशी तिथि आरंभ हो रहा है। यह अगले दिन 23 अक्टूबर रविवार सायं 5.05 बजे तक रहेगी। कहा कि सूर्यास्तकाल सायं 5.39 बजे तक रविवार को स्पर्श नहीं करने के कारण धनतेरस की खरीददारी 22 अक्टूबर शनिवार को संध्या 4.33 बजे से पूरे रात्रि व 3.43 बजे सुबह तक विशेष शुभ मुर्हूत है। बताया कि धन्वंतरी जयंती 23 अक्टूबर रविवार के होने के कारण पूरे दिन संध्या 5 बजे तक खरीदारी की जा सकेगी। धन तेरस के दिन स्वर्ण की खरीददारी नहीं करने वाले लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वे तांबा या पीतल में से कोई एक बर्तन की खरीददारी जरूर करें। मान्...
428545.in - Festival Wishes images & Wallpapers Collection 2023-2024.Share with public in Hindi & English Languages.